फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीरीज जीतने से ज्यादा अहम वर्ल्ड कप की तैयारी

सीरीज जीतने से ज्यादा अहम वर्ल्ड कप की तैयारी

Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सीरीज जीतने से ज्यादा अहम वर्ल्ड कप की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आयरलैंड के साथ होने वाली सीरीज जीतना मकसद नहीं है। सीरीज जितने से ज्यादा वर्ल्ड कप की तैयारी अहम है। हम वर्ल्ड कप को देखते हुए अपने सभी खिलाड़ियों को मैदान में उतार कर तैयारी का मौका देना चाहते हैं।
ये बातें अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने बुधवार को मीडिया से कहीं। असगर ने कहा कि मई 2019 से वर्ल्ड कप शुरू होगा। इससे पहले सभी टीमें वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई हैं। 21 फरवरी से आयरलैंड के साथ अफगानिस्तान की टीम तीन टी-20, पांच वन डे व एक टेस्ट मैच खेलेगी। हम वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए अपने खिलाड़ियों को मैदान में उतार कर मौका देना चाहते है। इस सीरीज से हम वर्ल्ड कप के लिए बेहतर टीम तैयार कर सकें, ये हमारा पहला उद्देश्य होगा। देहरादून हमारा होम ग्राउंड है और यह दूसरी बार होगा जब हम यहां सीरीज खेेलेंगे। इस पिच पर हमारे पुराने लड़के खेल चुके हैं। इसलिए हमारे लिए पिच को समझना आसान है। हमारी कोशिश रहेगी की जो नए लड़के है, उन्हें मैच के दौरान ज्यादा आजमाया जाए। इससे पहले अफगान टीम ने रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन घंटे जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

आज टीम से जुडे़ंगे राशिद खान
पूरी दुनिया में अपनी स्पिन गेंदबाजी और ऑलराउंडर के रूप में जाने जाने वाले अफगानिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान बृहस्पतिवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। मौजूदा समय में राशिद बेस्ट ऑलराउंडर की सूची मेें दूसरे स्थान पर हैं। कप्तान असगर ने बताया कि 15 फरवरी को उत्तराखंड के साथ होने वाले अभ्यास मैच में राशिद खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा बृहस्पतिवार को टीम के साथ अन्य खिलाड़ी भी जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे मो. शहजाद
महेंद्र सिंह धौनी के सबसे बड़े फैन व अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मो. शहजाद को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। कप्तान असगर ने बताया कि शहजाद को वन डे में मौका दिया जाएगा। बता दें अफगानिस्तान टीम में मो. शहजाद एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो धौनी को अपना आइडल मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका पंसदीदा शॉट हेलीकॉप्टर शॉट है। मैच के दौरान वह ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ लगाने में बिलकुल भी नहीं घबराते।
बेहतर प्रदर्शन करेगी अफगानिस्तान की टीम
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। कप्तान असगर ने बताया कि दोनों ही टीम पिछले आठ साल से एक दूसरे को चुनौती दे रही हैं। मौजूदा समय में उनकी टीम लय में है। आयरलैंड से होने वाले मैच में टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन करेगी।
मैदान पर तीन घंटे बहाया पसीना
21 फरवरी से आयरलैंड के साथ शुरू होने वाले टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम पहले ही दून पहुंच चुकी है। बुधवार को टीम होटल से स्टेडियम के लिए करीब चार बजे निकली। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान बल्लेबाजों ने पिच पर लगे नेट में बल्लेबाजी की। इसके अलावा फिल्डिंग कोच जॉन फ्रांसिस मोनी ने खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण का अभ्यास कराया।

फ्री में ले सकेंगे उत्तराखंड के साथ होने वाले मैच का मजा
15 और 17 फरवरी को उत्तराखंड और अफगानिस्तान के साथ टी-20 के मुकाबले खेले जाने हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान दर्शकों को फ्री एंट्री देने की बात चल रही है। अगर ऐसा होता है तो दर्शक फ्री में मैच का आंनद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed