फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   17 को लॉटरी के जरिये पूरा होगा अपने घर का सपना

17 को लॉटरी के जरिये पूरा होगा अपने घर का सपना

Mon, 10 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
17 को लॉटरी के जरिये पूरा होगा अपने घर का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के 464 परिवारों का अपने घर का सपना जल्द पूरा होने वाला है। एमडीडीए ने 17 दिसंबर को लॉटरी के माध्यम से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 224 फ्लैट आवंटित करने की योजना बनाई है। इसमें689 आवेदकों ने आवेदन किया है। पहले फ्लैटों का आवंटन बीते सात दिसंबर को होना था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के 464 लोगों को फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया करीब एक साल से टल रही है। पहले दीपावली पर फ्लैटों का आवंटन किया जाना था, लेकिन नगर निगम चुनाव के चलते तारीख बढ़ाकर सात दिसंबर कर दी गई। इसके बाद विधानसभा सत्र के कारण तिथि आगे खिसका दी गई। अब मसूरी देहरादून प्राधिकरण (एमडीडीए) ने 17 दिसंबर को लॉटरी के जरिये फ्लैटों का आवंटन कराने की बात कही है। इसके लिए 689 आवेदकों के बीच लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं, सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में बने 240 फ्लैटों का आवंटन प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

---
पहले नगर निगम चुनाव और इसके बाद विधानसभा सत्र के चलते फ्लैटों की आवंटन प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब 17 दिसंबर को लॉटरी के जरिये फ्लैटों के आवंटन किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीसी दुम्का, सचिव, एमडीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed