{"_id":"5ba94a50867a557e84649c90","slug":"81537821264-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को एक छत के नीचे मिलेंगी 20 सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को एक छत के नीचे मिलेंगी 20 सेवाएं
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों को एक छत के नीचे मिलेंगी 20 सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी की अग्रवाल धर्मशाला में 29 और 30 सितंबर को आयोजित होने वाले निशुल्क सहायता शिविर में दिव्यांगों को 20 सेवाओं का लाभ मिलेगा। हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उन्हें एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, कृत्रिम हाथ व पैर, फिजियोथैरेपी, कैलिपर व जूते, सुनने की मशीन, व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र (केवल देहरादून जिले के दिव्यांगों के लिए), रोडवेज बस पास, कौशल विकास योजनाओं की जानकारी, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, बैंक लोन की जानकारी, दिव्यांग पेंशन की जानकारी, आयुष्मान भारत योजना की जानकारी, योग कैंप और बैंक स्टॉल की जानकारी दी जाएगी।
आयोजक रमा गोयल ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, बांह, पैर बनाकर लगाए जाएंगे। इसके लिए उनका नाप लेकर मौके पर ही कृत्रिम अंग तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
--
मुफ्त होगी खाने और ठहरने की सुविधा
शिविर में अन्य स्थानों से आने वाले दिव्यांगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुफ्त रहेगी। आयोजकों की ओर से दूसरे स्थानों से पहुंचने वाले दिव्यांगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
--
इन नंबरों पर करें संपर्क
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए रमा गोयल- 9997013062, अमिता गोयल- 9412984972 और संजय गर्ग 9412973492 पर संपर्क किया जा सकता है।