फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले अटके

लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले अटके

Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले अटके
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

लॉ यूनिवर्सिटी में इस साल के दाखिले अटक गए हैं। अभी तक न तो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ उत्तराखंड का दाखिलों के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है और न ही कोई नियम बन पाया है। आठ साल पहले एक्ट पास होने के बावजूद यह यूनिवर्सिटी सरकारी सुस्ती का शिकार है।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) से दाखिले किए जाने थे। इस साल हाईकोर्ट ने भी सितंबर में दाखिलों का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद बात आगे नहीं बढ़ पाई। लॉ यूनिवर्सिटी के ओएसडी प्रो. एचएस धामी ने बताया कि शासन स्तर से यूनिवर्सिटी में भर्ती सहित कई नोटिफिकेशन जारी होने हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही शासन से निर्देश जारी होंगे, उसी हिसाब से आगे की प्रक्रिया होगी। शासनादेश जारी होने के बाद ही लॉ यूनिवर्सिटी में कुलपति सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चूंकि अभी तक सरकार की ओर से ऐसी कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, इसलिए इस साल दाखिले अटक गए हैं।
विज्ञापन


12 मई को होगा क्लैट 2019 का आयोजन
12वीं के बाद इंटिग्रेटेड एलएलबी के दाखिलों के लिए होने वाली क्लैट 2019 का आयोजन 12 मई को होगा। इसकी प्रस्तावित तिथियां जारी हो गई हैं। क्लैट के लिए एक जनवरी 2019 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन 31 मार्च तक होंगे। इसके बाद अप्रैल में एडमिट कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed