फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीटीईटी के लिए 27 अगस्त तक करें आवेदन

सीटीईटी के लिए 27 अगस्त तक करें आवेदन

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीटीईटी के लिए 27 अगस्त तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले परीक्षा के लिए 22 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकी समस्या की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रक्रिया बंद कर दी थी।

अब दोबारा पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। परीक्षा की तिथि जल्द ही बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी चाहें तो पेपर 1 और पेपर 2 में से किसी एक या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर 1 का आयोजन प्राइमरी तक के शिक्षण के लिए जबकि पेपर 2 का आयोजन जूनियर हाईस्कूल के शिक्षण के लिए होगा। उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की और श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित की जाएगी। जबकि देशभर में यह परीक्षा 92 शहरों में आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन फिलहाल सीबीएसई ने नई परीक्षा तिथि जारी नहीं की है।
विज्ञापन

--
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : एक अगस्त से 27 अगस्त 2018
शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त 2018
आवेदन की अंतिम स्थिति जांचने की तिथि : चार सितंबर 2018
आवेदन में ऑनलाइन त्रुटि सुधार की तिथि : छह सितंबर से दस सितंबर 2018
--
ये होगा शुल्क
श्रेणी पेपर 1/पेपर 2 दोनों पेपर
जनरल, ओबीसी 700 1200
एससी, एसटी, पीएच 350 600
--
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.ctet.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed