{"_id":"5b16f87b4f1c1b214d8b4d73","slug":"81528232059-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"458 कैडेट्स ने की परेड की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
458 कैडेट्स ने की परेड की रिहर्सल
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
भारतीय सैन्य अकादमी में 458 कैडेट्स ने परेड की रिहर्सल की। इसमें 384 भारतीय और 74 विदेशी कैडेट्स शामिल है। आईएमए के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस नेहरा ने परेड की सलामी ली। संस्थान में नौ जून को होने वाली पासिंग आउट परेड से पहले तैयारियों को पुख्ता करने के तहत डिप्टी कमांडेंट परेड का आयोजन किया गया।
मंगलवार को आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड हॉल के सामने ड्रिल स्क्वायर करते हुए 458 जांबाज कैडेट्स ने अपनी चुस्ती और अनुशासन का परिचय दिया। आईएमए के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस नेहरा ने परेड की सलामी लेने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी जेंटलमैन कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि आज उनका परेड तक पहुंचना संस्थान में कठिन मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। उन्होंने सभी कैडेट्स को लगातार बेहतर करते रहने और आईएमए का नाम रोशन करने की हिदायत भी दी। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी परेड देखने पहुंचे।