फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण डाक सेवा ठप

डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण डाक सेवा ठप

Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण डाक सेवा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

करीब 700 डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल से जिले में ग्रामीण डाक सेवा ठप हो गई है। डाक संबंधी कामकाज प्रभावित होने के अलावा रुपये भी जमा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एक सूत्री मांग के समर्थन में डाक सेवकों ने सोमवार को भी घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो डाक सेवक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
कमलेश चंद्रा की सातवें पे-कमीशन रिपोर्ट लागू करने की मांग पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ से जुड़े जिले के करीब 700 डाक सेवक 25 मई से बेमियादी हड़ताल पर हैं। इससे 10 दिन से त्यूनी, कालसी, सहसपुर, चकराता, ऋषिकेश आदि ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा ठप पड़ी है। डाक संबंधी कामकाज नहीं होने के कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाकघरों में लोगों के रुपये नहीं जमा हो पा रहे है। साथ ही तमाम योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उधर, मांग के समर्थन में सोमवार को डाक सेवकों ने राजधानी में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव सुभाष पंवार ने कहा कि हड़ताल के बावजूद हमारी मांग पर केंद्र सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिए जाने से डाक सेवकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो डाक सेवक सड़कों पर उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र की होगी। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष पंवार, राजाराम पांडेय, टीकाराम नौटियाल, राजकुमार मघवाल, प्रेमा सिंह रावत, प्रतिभा पंत सुधीर कुमार जोशी, हेमलता, शौली, नरपाल सिंह, मेहर सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत कई डाक सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नहीं हो रहे लोगों के काम
बंजारावाला स्थित पोस्ट ऑफिस में सोमवार को डाक सेवकों की हड़ताल का असर साफ दिखाई दिया। लोग लेन-देन और अन्य कार्यों के लिए दिनभर भटकते रहे, लेकिन हड़ताल होने के चलते वहां सन्नाटा पसरा रहा। डाक सेवकों के नहीं होने के कारण लोगों को बिना काम पूरा कराए बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed