{"_id":"5b14529e4f1c1bab6e8b6094","slug":"81528058526-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा फार्मासिस्टों का तीन दिवसीय धरना आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा फार्मासिस्टों का तीन दिवसीय धरना आज से
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पोस्टमार्टम भत्ता देने व वेतन विसंगतियों जैसी 18 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्य सोमवार से स्वास्थ्य महानिदेशाल में तीन दिन तक धरना देंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्टों के अनुसार 15 दिन पहले आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन मांगों पर अभी तक कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पवार ने बताया कि मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक समेत सभी आला अफसरों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हो लिया सका है। ऐसे में अब आंदोलन के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि पहले चरण में चार से लेकर छह जून तक स्वास्थ्य महानिदेशालय पर तीन दिवसीय धरना दिया जाएगा। दूसरे चरण में 11 से 16 जून तक सभी जिलों के पदाधिकारी व फार्मासिस्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय में क्रमिक अनशन करेंगे। जिलाध्यक्ष सुधा कुकरेती ने बताया कि 11 जून को हरिद्वार और चंपावत, 12 जून को उत्तरकाशी और बागेश्वर, 13 जून को उधमसिंहनगर और चंपावत, 14 जून को अल्मोड़ा व टिहरी, 16 जून को नैनीताल रुद्रप्रयाग और 16 जून को पौड़ी और पिथौरागढ़ के फार्मासिस्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय में धरना देंगे। इसके बावजूद सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर कामकाज का भी बहिष्कार किया जाएगा।