{"_id":"5ac67ed74f1c1bbe618b5bb5","slug":"81522958039-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यागी रोड पर खुलेगी मुफ्त दवाओं की डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यागी रोड पर खुलेगी मुफ्त दवाओं की डिस्पेंसरी
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यागी रोड पर खुलेगी मुफ्त दवाओं की डिस्पेंसरी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए राहत की खबर है। दून एनिमल वेलफेयर संस्था और दून पेज थ्री की तरफ से त्यागी रोड पर ऐसे मरीजों को दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए डिस्पेंसरी खोली जाएगी। अमूल्य जीवन चैरिटेबल विकास सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन भी डिस्पेंसरी के संचालन में सहयोग देंगे।
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दून एनिमल वेलफेयर संस्था की सचिव साहिबा जैन ने बताया कि डिस्पेंसरी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। उनकी संस्था लावारिस जानवरों के लिए काम कर रही थी। जो अब जरूरतमंद लोगों के लिए भी काम करेगी। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। निशुल्क दवाओं के लिए त्यागी रोड पर डिस्पेंसरी खोली जाएगी। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी डिस्पेंसरी खोली जाएगी। ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवा मिल सके।
उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी का शुभारंभ सात अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉन लीफ में शाम चार बजे मुख्यमंत्री करेंगे। समारोह में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, मेडिसिन बाबा ओमकार नाथ शर्मा और सचिन गांधी विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
संस्था के संस्थापक आशु अरोड़ा ने कहा कि मेडिसिन बाबा संस्था को बड़ी मात्रा में दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा संस्था की ओर से लोगों के घरों में बची दवाएं जरूरतमंद तक पहुंचाई जाएगी। संस्था की ओर से बताया गया कि सप्ताह में एक दिन डाक्टर भी मरीजों को परामर्श देंगे। दवाओं के लिए सीएमआई अस्पताल की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। वार्ता के दौरान मिल्ली कौर, जसलीन कौर, भूप्पी चौधरी, निशांत जैन, कंचन भट्ट, अमन कुमार शामिल रहे।