फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेमीफाइनल में पहुंची कंबाइंड सर्विसेज

सेमीफाइनल में पहुंची कंबाइंड सर्विसेज

Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंची कंबाइंड सर्विसेज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सुमेरू वरदान कप 2018 में कंबाइंड सर्विसेज की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बृहस्पतिवार को रेंजर्स मैदान में खेले गए एकमात्र क्वार्टर फाइनल में उन्होंने द पिज्जा बाइट की टीम को चार विकेट से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द पिज्जा बाइट की पूरी टीम 19.2 ओवर में 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। सचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 60 और विजय ने 23 रन बनाए। कंबाइंड सर्विसेज के संजय रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शुभम और टीएच खान ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी कंबाइंड सर्विसेज के ओपनर टीएच खान ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 और अनूप बिष्ट ने 15 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शुभम ने 19 रनों की पारी खेली। टीम ने 13.2 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। द पिज्जा बाइट के कुलदीप ने दो और बादल, विजय, सचिव व संदीप ने एक-एक विकेट लिया। आयोजक जावेद बट व आयोजन सचिव त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल आज बलूनी क्लासेस और एजुकेशनल पीईटी के बीच खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद पहला सेमीफाइनल यूपीसीएल और एजुकेशनल मिनिस्टीरियल के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed