फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीसीसीआई मान्यता के मुद्दे पर आज होगी बैठक

बीसीसीआई मान्यता के मुद्दे पर आज होगी बैठक

Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई मान्यता के मुद्दे पर आज होगी बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राज्य क्रिकेट को बीसीसीआई मान्यता के मुद्दे पर आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। खेल मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में राज्य में काम कर रही चारों क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी इस मुद्दे पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। राज्य सरकार चारों एसोसिएशन को एक कंबाइंड बॉडी बनाने की पहल कर रही है।
प्रदेश को मान्यता न मिलने के लिए राज्य सरकार भी एसोसिएशनों के आपसी झगड़े को मुख्य कारण मानने लगी है। यही कारण है कि उनके बीच चल रहे झगड़े को सुलझाकर एकराय बनाने के लिए खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने यह पहल की है। एसोसिएशनों के मर्जर के लिए सरकार साम-दाम-दंड-भेद हर तरह की नीति अपनाने को तैयार है। सूत्रों के अनुसार, सरकार कंबाइंड बॉडी में चारों एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को शामिल करने का फॉर्मूला निकाल चुकी है। इसके तहत सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को उनके स्तर से हिसाब से कंबाइंड बॉडी में पद दिया जाएगा। वहीं, खेल मंत्री के स्तर से एसोसिएशनों से जुड़े पुरानी गड़बड़ियों व अनियमितताओं के मामले भी जुटाए गए हैं। बैठक में इन पुराने मामलों को खोलकर दबाव बनाने की रणनीति भी अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन

खेल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कंबाइंड बॉडी के प्रस्ताव का स्वागत किया है। सीएयू के सचिव पीसी वर्मा ने कहा कि राज्य में क्रिकेट की भलाई के लिए बैठक आयोजित की जा रही है। यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित चौहान ने कहा कि बैठक में फैसला होना चाहिए। अब डिस्क्शन का नहीं एक्शन का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed