फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुकानें बंद मिलने पर आठ राशन डीलरों को नोटिस

दुकानें बंद मिलने पर आठ राशन डीलरों को नोटिस

Thu, 14 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
दुकानें बंद मिलने पर आठ राशन डीलरों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान दुकानें बंद मिलने पर आठ राशन डीलरों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि तीन दिन के अंदर राशन डीलर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में राशन की 12 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ दुकानें बंद मिलीं। टीम सबसे पहले निरंजनपुर स्थित ओमप्रकाश की राशन की दुकान पर पहुंची। यहां दुकान पर ताला लटका मिला। इसके बाद डीएसओ और उनकी टीम ने कारगी चौक स्थित विमला शर्मा, आढ़त बाजार स्थित संजय शर्मा, रेसकोर्स स्थित राजेश सजवाण, पुलिस लाइन स्थित सीसी स्टोर आदि का भी निरीक्षण किया। ये सारी राशन की दुकानों में भी बंद मिलीं।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि राशन डीलरों को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा दुकान बंद मिली तो डीलरों पर दो हजार जुर्माना लगाने के साथ ही दुकान भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed