{"_id":"594d487c4f1c1b87388b460a","slug":"81498237052-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण के चंद्रमोहन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण के चंद्रमोहन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गैरसैंण के चंद्रमोहन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अहमदाबाद में योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में लगातार आठ घंटे तक 4500 बार सूर्य नमस्कार कर अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। अंडर-18 आयु वर्ग में उसने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 17 वर्षीय चंद्रमोहन पतंजलि योगपीठ में अध्ययनरत है।
चंद्र मोहन के पिता वीरेंद्र सिंह नेगी पतंजलि योग समिति गैरसैंण के जिला प्रभारी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से वह गौरवान्वित हैं। पतंजलि योग समिति चमोली के जिला प्रभारी रघुवीर सिंह बत्र्वाल, भारत स्वाभिमान के मंडल प्रभारी विकम सिंह बत्र्वाल, युवा भारत के जिला प्रभारी संदीप शाह, पतंजलि के मीडिया प्रभारी मंगला कोठियाल ने कहा कि चंद्रमोहन ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।