{"_id":"57db1af14f1c1ba237d47688","slug":"800-dengue-patient-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में 800 पार पहुंचा डेंगू रोगियों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में 800 पार पहुंचा डेंगू रोगियों का आंकड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 Sep 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
डेंगू वार्ड
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में डेंगू के कहर पर लगाम लगने की कोई सूरत अभी नजर नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को अकेले राजधानी देहरादून में डेंगू रोगियों की संख्या 800 के पार हो गई। वहीं प्रदेशभर में कुल 911 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में बृहस्पतिवार को कुल 18 नए रोगियों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही यहां कुल रोगियों की संख्या 809 तक पहुंच गई है। इसमें ज्यादातर राजीव नगर, करनपुर, डालनवाला, गुमानीवाला, शिवांग नगर, रेसकोर्स, रक्षा विहार, आदर्श नगर, आर्य नगर, शास्त्री विहार, अजबपुर, उमेश नगर, इंदिरा कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, मोहिनी रोड, रेलवे कॉलोनी, त्यागी रोड और दीपलोक कॉलोनी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। वहं हरिद्वार में 59, नैनीताल में 30 और उत्तर प्रदेश के 13 रोगियों में डेंगू पाया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि डेंगू को नियंत्रित करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारियों को अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वयक बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि डेंगू रोगियों के लिए आइसोलेशन वार्ड में 34 बेड की व्यवस्था की गई है। अभी कुल 25 रोगी यहां भर्ती हैं।
विज्ञापन