{"_id":"5805bb504f1c1b9f1b702aee","slug":"80-thousand-will-be-young-in-the-voter-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"80 हजार युवा होंगे मतदाता सूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार युवा होंगे मतदाता सूची में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Oct 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग ने 80 हजार युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि इसके लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिस्टमेटिक वालंटियर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम (स्वेप) लागू किया गया है।
इसके तहत राज्य स्तर पर मतदाता महोत्सव, कठपुतली शो, इंटरनेट और रेडियो-टीवी और अन्य माध्यमों से युवाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही जिलों में एक अक्तूबर से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएलओ घर-घर जाकर भी जागरूक कर रहे हैं। जनवरी तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है कि उत्तराखंड के चुनाव उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों के साथ कराए जाएं।
विज्ञापन
दो नवंबर को एक बार फिर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम राज्य के दौरे पर आने वाली है।
16 हजार से अधिक वोटर हुए शिफ्ट, 1215 डुप्लीकेट मतदाता
चुनाव
- फोटो : demo pic
शहरी क्षेत्रों से 16 हजार से अधिक वोटर मोहल्लों से शिफ्ट हो चुके हैं, लेकिन इन्होंने अपना पता नहीं बदला है। अब प्रशासन की ओर से पहले ऐसे लोगों को ही चिन्हित किया जा रहा है और मोहल्लों में इनके नाम की सूची चस्पा की जा रही है। इसके साथ ही डुप्लीकेट, शादी और मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।
सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओं की ओर से चिन्हिकरण अभियान चलाया गया है। इसके तहत ऐसे वोटरों को चिन्हित किया जा रहा है।
त्रुटि सुधार में डुप्लीकेसी और शिफ्टिंग आदि को प्राथमिकता से देखा जा रहा है। बीएलओ ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब प्रतिदिन नाम हटाने का काम उनके स्तर से किया जा रहा है।
स्वाति भदौरिया, एसडीएम, सदर
कहां, कितने ऐसे वोटर
शादी मृत्यु डुप्लीकेट शिफ्ट
सहसपुर 147 128 262 352
धर्मपुर 1060 589 248 5605
रायपुर 411 227 217 6098
राजपुर 253 185 351 1565
देहरादून कैंट 153 161 69 1131
मसूरी 111 111 56 1100
डोईवाला 249 194 12 438
योग 2384 1595 1215 16289
सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओं की ओर से चिन्हिकरण अभियान चलाया गया है। इसके तहत ऐसे वोटरों को चिन्हित किया जा रहा है।
त्रुटि सुधार में डुप्लीकेसी और शिफ्टिंग आदि को प्राथमिकता से देखा जा रहा है। बीएलओ ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब प्रतिदिन नाम हटाने का काम उनके स्तर से किया जा रहा है।
स्वाति भदौरिया, एसडीएम, सदर
कहां, कितने ऐसे वोटर
शादी मृत्यु डुप्लीकेट शिफ्ट
सहसपुर 147 128 262 352
धर्मपुर 1060 589 248 5605
रायपुर 411 227 217 6098
राजपुर 253 185 351 1565
देहरादून कैंट 153 161 69 1131
मसूरी 111 111 56 1100
डोईवाला 249 194 12 438
योग 2384 1595 1215 16289