फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 Thousand Duplicate Voters name Removed from dehradun voter list

देहरादून: मतदाता सूची से बाहर होंगे 80 हजार वोटर, पीछे है ये वजह

Mon, 20 Jan 2020 11:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 11:27 AM IST
सार

  • जिला देहरादून में करीब एक लाख डुप्लीकेट मतदाता, 60-70 हजार मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे 

विज्ञापन
80 Thousand Duplicate Voters name Removed from dehradun voter list
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून जिले की मतदाता सूची से करीब 80 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। जबकि, 60-70 हजार नए मतदाताओं को शामिल किया जाना बाकी है। ऐसा प्रोजेक्ट पॉपुलेशन और मतदाताओं की संख्या में अंतर के कारण किया जाना है। यह अंतर लगभग 15 हजार मतदाताओं का है। 

विज्ञापन


दरअसल, देहरादून जनपद की प्रोजेक्ट पॉपुलेशन (18 वर्ष से अधिक) 13,48,969 है। जबकि, अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 13,63,919 है। इसमें करीब 15 हजार का अंतर है।
विज्ञापन


मतदाताओं और प्रोजेक्ट पॉपुलेशन का यह गणित डुप्लीकेट और शिफ्ट मतदाताओं के कारण बिगड़ रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यहां से कितने मतदाता गए और कितने नए लोग आए? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि पड़ताल में यह बात सामने आई है कि करीब एक लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम एक से अधिक जगह पर दर्ज हैं। एक अनुमान के तौर पर इनमें से 80 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने हैं।

जबकि, 60-70 हजार मतदाताओं (विभिन्न आयु वर्ग के) के नाम सूची में शामिल किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के बाद ही प्रोजेक्ट पॉपुलेशन और मतदाताओं की संख्या के अंतर को समाप्त किया जा सकता है। 

पहले भी 70 हजार लोगों के काटे जा चुके हैं नाम
डुप्लीकेट मतदाताओं की पड़ताल के बाद दिसंबर-2019 में भी करीब 70 हजार लोगों के नाम काटे जा चुके हैं। अभी महिलाओं की संख्या का गणित भी फिट नहीं बैठ रहा है। प्रोजेक्ट पॉपुलेशन के अनुसार 1000 पुरुषों पर 902 महिलाएं हैं। जबकि, वर्तमान की फोटो युक्त नामावली (वोटर लिस्ट) के अनुसार यह संख्या केवल 887 है। इस 15 महिलाओं के अंतर को भी ठीक किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed