फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 Institutions Have Admitted Students, But There Is No Trace of Registration.

Dehradun News: 80 संस्थानों ने छात्रों का प्रवेश तो कर लिया, पंजीकरण का पता नहीं

Thu, 02 Apr 2026 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
80 Institutions Have Admitted Students, But There Is No Trace of Registration.
वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विवि से संबद्ध संस्थानों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। संस्थानों ने छात्रों का प्रवेश तो कर लिया लेकिन पंजीकरण ही पूरा नहीं किया। उधर यह संस्थान विवि के निर्देशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए विवि ने पंजीकरण का दूसरा मौका दिया है।
विज्ञापन




इस संबंध में विवि की ओर से संबंधित संस्थानों के निदेशकाें को पत्र भेजा है। विवि के कुलसचिव डाॅ. राजेश उपाध्याय की ओर से जारी पत्र में नाराजगी जताते हुए कहा कि बीती 18 अक्तूबर और आठ दिसंबर को निर्देश जारी कर प्रथम वर्ष, लेटरल एंट्री व परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज जमा कराने को कहा गया था। इसके बावजूद कई संस्थानों ने प्रोविजनल पंजीकरण तो कराया, लेकिन उसे अंतिम रूप नहीं दिया गया। बावजूद इसके विवि से संबद्ध 80 संस्थानों ने इसका पालन नहीं किया। ऐसे में एक बार फिर विवि ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के प्रोविजनल पंजीकरण को पूरा (फाइनल वेरिफिकेशन) कराने को लेकर सभी संबद्ध संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों ने अब तक छात्रों का अंतिम पंजीकरण नहीं कराया है, वे एक सप्ताह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करें। इसके अलावा जिन छात्रों का प्रोविजनल पंजीकरण हो चुका है, उनके सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए अंतिम पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित छात्रों के परीक्षा फॉर्म, परिणाम, अंकतालिका समेत अन्य शैक्षणिक कार्यों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।
विज्ञापन




Iसंस्थानों की लापरवाही छात्रों के लिए बनती है मुसीबत
I

यह पहला मौका नहीं है जब विवि के निर्देशों का संबद्ध संस्थान पालन नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले भी संस्थानों ने विवि के निर्देशों की अनदेखी की है। ऐसे में संस्थानों की लापरवाही छात्रों के लिए मुसबीत बनती है। ऐसे में छात्रों के पास सिर्फ विवि से शिकायत करने के अलावा कुछ नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed