फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 families who were evicted from Shifan Court in 2020

Dehradun News: बारिश में भी उपवास पर बैठे रहे शिफन कोर्ट के लोग

Sun, 25 Aug 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
80 families who were evicted from Shifan Court in 2020
Iरोपवे निर्माण के लिए 2020 में हटाए गए 80 परिवारों ने मनाया शोक दिवसI
विज्ञापन




शिफन कोर्ट से रोपवे निर्माण के लिए 2020 में हटाए गए 80 परिवारों ने शहीद स्थल पर एक दिन का उपवास रख शोक दिवस मनाया। साथ ही 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की। उपवास को कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया। शनिवार का बारिश में भी शिफन कोर्ट के लोग छाता लेकर उपवास पर बैठे रहे।



विस्थापन नहीं होने से शिफन कोर्ट के लोगों में आक्रोश है। मजदूर संघ के सचिव संंजय टम्टा ने आरोप लगाया कि वादे तो बहुत हुए लेकिन चार साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि दो सितंबर को घोषणा पूरी करने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि चार साल बाद भी शिफन कोर्ट के लोगों को न्याय नहीं मिला है। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता ओपी उनियाल ने कहा कि लोगों के आवास बनाने में कुछ तकनीकी समस्या आई, उसे दूर किया जा रहा है। सरकार शिफन कोर्ट के लोगों के साथ है।
विज्ञापन


इस दौरान श्रमिक नेता आरपी बडोनी, संयोजक प्रदीप भंडारी, रजत अग्रवाल, मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत चौहान, विरेन्द्र डुंगरियाल, जय प्रकाश राणा, दिनेश उनियाल, असलम खान, बिल्लू वाल्मीकि, राम कृष्ण राही, गोदमबरी देवी, गीता देवी, ममता देवी, मीरा टम्टा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed