फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   79-year-old pushpa munjiyal gave fd of 50 lakhs and 10 tola gold to rahul gandhi

'दानी दादी': 79 वर्षीय पुष्पा मुंजियाल ने राहुल गांधी के नाम की अपनी वसीयत, 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना दिया

Tue, 05 Apr 2022 01:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Apr 2022 01:59 AM IST
सार

पुष्पा मुंजियाल पुत्री मेघराज ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया।

विज्ञापन
79-year-old pushpa munjiyal gave fd of 50 lakhs and 10 tola gold to rahul gandhi
वसीयतनामा पेश करतीं 79 वर्षीय पुष्पा मुंजियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में स्थित प्रेम धाम ओल्ड एज होम में रहने वाली 79 वर्षीय पुष्पा मुंजियाल ने अपनी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया। संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना शामिल है। उन्होंने कहा कि वह गांधी परिवार के विचारों से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने नौ साल पहले से जो भी एफडी करानी शुरू की थी, उसमें राहुल गांधी का नाम बतौर नॉमिनी देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


सोमवार को पुष्पा मुंजियाल पुत्री मेघराज ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया। इसके बाद उन्होंने महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और योग प्रशिक्षक सीमा जौहर की उपस्थित में अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वह चकराता विधायक प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुष्पा मुंजियाल ने कहा कि वह गांधी परिवार और राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इंदिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा मुंजिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंप दिया जाए। इस अवसर पर अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि उपस्थित थे।  
 

शिक्षिका के पद से रिटायर हैं पुष्पा, पेंशन के पैसों से जोड़ी पाई-पाई

पुष्पा मुंजियाल सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद से रिटायर हुई हैं। उन्होंने ताउम्र अविवाहित रहने का प्रण लिया था। रिटायरमेंट के बाद वह मई 1999 से होल्ड एज होम में रह रही हैं। वर्ष 2005 में एक घटना में उनकी आंखें चलीं गई। अब वह देख नहीं पाती हैं। उन्होंने अपनी पेंशन के पैसों से पाई-पाई जोड़कर अब तक जो भी संपत्ति अर्जित की थी, सब राहुल गांधी के नाम कर दी है। संपत्ति के नाम पर उनके पास 50 लाख रुपये की एफडी और 10 तौले सोना और कुछ अन्य पॉलिसी हैं। उनकी तीन बहनें हैं। सभी विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं। एक भाई भी था, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। 

दून अस्पताल को भी दे चुकी हैं 25 लाख रुपये दान
पुष्पा मुंजियाल इससे पहले दून अस्पताल को दवाओं और गरीब मरीजों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये दान कर चुकी हैं। तब इन पैसों का पौने दो लाख रुपये ब्याज ही आता था। उन्होंने बताया कि तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। अस्पताल प्रशासन ने इस पैसे का सदपयोग नहीं किया। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। कुछ समय तो अस्पताल प्रशासन ने उन्हें पैसों के खर्च की जानकारी दी, लेकिन बाद में क्या किया, कुछ पता नहीं। 

राहुल गांधी की शादी पर बहु को देंगी गहने
पुष्पा मुंजियाल का कहना है कि उन्हें राहुल गांधी की मासूमियत और स्वभाव पर बेहद प्यार आता है। उन्होंने शादी नहीं की। अगर वह अब भी शादी करते हैं तो वह उनकी बहू को गहने उपहार में देंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहें तो वह उनके पैसों को खुद पर भी खर्च कर सकते हैं। उन्हें इससे खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed