{"_id":"5cb4e147bdec2214130e7a0c","slug":"71555358023-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शक्तियों का प्रयोग कर अपराधी को दंडित करें : सीकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शक्तियों का प्रयोग कर अपराधी को दंडित करें : सीकरी
Tue, 16 Apr 2019 08:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
judge
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक अधिकारी अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपराधी को दंडित करें। विधि की शक्तियों से ही नागरिकों की स्वतंत्रता का संरक्षण हो सकता है। यह बातें उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एके सीकरी ने छात्रों से कहीं।
विज्ञापन
पूर्व न्यायाधीश ‘समानता : कानून के शासन को आगे बढ़ाने के लिए एक उपकरण’ विषय पर आयोजित सेमिवार में बोल रहे थे। सेमिनार में विभिन्न विवि और कॉलेजों के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इससे पहले विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने पूर्व न्यायाधीश एके सीकरी का स्वागत किया। प्रोफेसर जज के रूप में विख्यात न्यायमूर्ति एके सीकरी ने सर्वप्रथम विधि का शासन एवं समानता के सिद्धांत को विस्तार से समझाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आधार केस, ट्रांसजेंडर के अधिकारों का मामला, दिल्ली में पटाखों के मामले का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा की नागरिकों की स्वतंत्रता पर युक्तियुक्त पाबंदी केवल कानून बनाकर ही लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
केवल सरकारी आदेश पर्याप्त नहीं है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को सीख दी कि असीम विवेकाधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपराधी को दंडित करते समय समानता के सिद्धांत को एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हुए विधि के शासन को स्थापित करने के लिए कार्य करें। लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि न्याय, प्रशासन, नीति निर्धारण व दांडिक विधि जैसे क्षेत्रों में आज समानता के सिद्धांत का सफ ल प्रयोग किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. पूनम रावत भी मौजूद रहीं।