{"_id":"5c5de017bdec222720373c36","slug":"71549656087-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ में दून रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ में दून रहा अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ में दून रहा अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खेल महाकुंभ के अंतर्गत शहर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला वर्ग के वॉलीबाल, कबड्डी व बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में देहरादून की टीमें पहले स्थान पर रही। इस दौरान जिले के खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया।
शुक्रवार को बहुद्देशीय हाल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देहरादून ने नैनीताल को 34-23 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, ऊधमसिंह नगर ने टिहरी को 40-12 से हराकर कांस्य पदक जीता। वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पौड़ी ने हरिद्वार को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खोखो की प्रतियोगिता में बागेश्वर ने पौड़ी को एक पारी सात अंक से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व तीसरे स्थान पर देहरादून की टीम नैनीताल को हराकर रही।
बैडमिंटन की एकल वर्ग की प्रतियोगिता में उर्वशी रावत देहरादून प्रथम, प्रियंका पाल नैनीताल द्वितीय व तृतीय स्थान पर प्रियंका ऊधमसिंह नगर रही। युगल वर्ग की प्रतियोगिता में चमोली की सोना और प्रिया की जोड़ी ने टिहरी की सोनिका एवं स्वाति को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व तीसरे स्थान पर हरिद्वार की समीक्षा एवं अंजूू रहीं। टेबिल टेनिस एकल वर्ग की प्रतियोगिता में ममता ऊधमसिंह नगर प्रथम, वैशाली पौड़ी द्वितीय व तृतीय स्थान पर ज्योति चमोली रही।
विज्ञापन
विजेताओं को खेल निदेशक प्रताप सिंह शाह ने पुरस्कृत किया। मौके पर युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, रेनू शर्मा, प्रमोद पांडेय, पूजा सिंह आदि उपस्थित थे।
पहाड़ के खिलाड़ियों पर भारी पड़ी दून की उर्वशी
- बैडमिंटन स्पर्धा में विपक्षी खिलाड़ियों को एकतरफा हराया
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। खेल महाकुंभ के अंतर्गत बैडमिंटन महिला ओपन एकल वर्ग में दून की उर्वशी रावत ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने एकल वर्ग स्पर्धा में पहाड़ की सभी खिलाड़ियों को एकतरफा हराया। 21 वर्षीय युवा शटलर उर्वशी 12 साल की उम्र से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही हैं। उर्वशी ने बताया कि उनको साइना नेहवाल से काफी प्रेरणा मिलती है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। शुक्रवार को बैडमिंटन स्पर्धा में उन्होंने फाइनल में नैनीताल की प्रियंका पाल को 21-2, 21-8 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में उर्वशी ने टिहरी की प्रियंका को 15-1, 15-0 से और क्वार्टर फाइनल में चमोली की पूजा को 15-1, 15-0 से हराया।