फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार फरवरी की महारैली में मिनिस्टीरियल कर्मी भी होंगे शामिल

चार फरवरी की महारैली में मिनिस्टीरियल कर्मी भी होंगे शामिल

Tue, 22 Jan 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
चार फरवरी की महारैली में मिनिस्टीरियल कर्मी भी होंगे शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन आगामी 28 जनवरी को होगा। वहीं, एसोसिएशन ने चार फरवरी को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के आह्वान पर होने वाली महारैली को समर्थन दिया। इसमें एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे।

यमुना कॉलोनी स्थित संघ भवन में सोमवार को जिलाध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि प्रांतीय अधिवेशन में सभी विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मचारी हिस्सा लेंगे। प्रांतीय अधिवेशन यमुना कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में होगा। पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि फेडरेशन से जुड़े 42 विभाग के कर्मचारी आगामी चार फरवरी को होने वाली महारैली में हिस्सा लेंगे। वहीं बैठक में समन्वय मंच के साथ हुए समझौते के तहत 8,10,12 प्रतिशत एचआरए एवं शिथिलीकरण की व्यवस्था पूर्व की भांति रखते हुए पूर्व पेंशन व्यवस्था का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने आदि की मांग चर्चा की गई। इस मौके पर राजेंद्र चौहान, मुकेश बहुगुणा, संजय भास्कर, सुरेंद्र प्रसाद, विक्रम सिंह, अजय कुमार गुप्ता, रामचंद्र जोशी, केदार सिंह, मुकेश चंद्र, नरेंद्र गुसांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed