फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएम के नहीं मिलने से राज्य आंदोलनकारियों में रोष

सीएम के नहीं मिलने से राज्य आंदोलनकारियों में रोष

Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीएम के नहीं मिलने से राज्य आंदोलनकारियों में रोष
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दस प्रतिशत आरक्षण के संबंध में बीते एक साल से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात नहीं होने पर राज्य आंदोलनकारियों में काफी आक्रोश है। इस बाबत रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की ओर से कचहरी स्थित शहीद स्मारक में बैठक की गई।

परिषद के अध्यक्ष यशवंत रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे 10 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में प्रभावपूर्ण पैरवी के लिए सहयोग का आह्वान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कहा कि आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए दस प्रतिशत आरक्षण के संबंध में परिषद पिछले एक साल से सीएम रावत से मुलाकात करने का समय मांग रहा है, लेकिन सीएम की ओर से मुलाकात का समय नहीं दिया जा रहा है। इससे आंदोलनकारियों में भारी रोष है। बैठक में ललित जोशी, गणेश डंगवाल, जगमोहन सिंह नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, बृजमोहन नेगी, पूरन सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह पेटवाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह रावत, दिनेश सिंह बिष्ट, रामलाल खंडूरी, जीतपाल बड़थ्वाल, प्रभात डंडरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed