फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमपीजी मसूरी ने डीएवी रुड़की को हराया

एमपीजी मसूरी ने डीएवी रुड़की को हराया

Sun, 21 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एमपीजी मसूरी ने डीएवी रुड़की को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शनिवार को लीग के आधार पर प्रतियोगिता के चार मुकाबले खेले गए। इसमें एमपीजी मसूरी ने डीएवी रुड़की, आईटीएम ने यूसीएसटी, एसआरटीसी टिहरी ने एसएमजेएन हरिद्वार और पौड़ी ने बीएफआई को हराकर पूरे अंक हासिल किए हैं।
पहले मैच में रुड़की ने बल्लेबाजी करते हुए आकाश 49 और विक्रांत 26 रनों की मदद से 15 ओवरों में 128 रन बनाए। यह लक्ष्य मसूरी के बल्लेबाजों ने 14वें ओवर में हासिल कर लिया। इसमें प्रताप ने 71 रन और संजीत ने 39 रनों का योगदान दिया। दूसरे मुकाबले में यूएससीटी ने आईटीएम को 73 रनों का लक्ष्य दिया। आईटीएम की टीम ने यह लक्ष्य 9वें ओवर में दो विकेट पूरा कर लिया। इसमें कुणाल ने 36 व शिवा ने 20 सर्वाधिक रन बनाए।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला एसआरटीसी टिहरी और एसएमजेएन हरिद्वार के मध्य हुआ। पहले खेलते हुए टिहरी की टीम ने पंकज 19, मनोज 14 और यशपाल 10 रनों के योगदान से बोर्ड पर 93 रन लगाए। हरिद्वार के लिए अश्वनी ने चार विकेट झटके। 93 रनों के जवाब में हरिद्वार की पूरी टीम केवल 31 रनों पर ढेर हो गई। टीम के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। टिहरी की ओर से राहुल ने छह विकेट चटकाए। चौथे मुकाबले में बीएफआईटी ने पहले खेलते हुए अभिषेक 24, फरमान 15 रनों की बदौलत बोर्ड पर 94 रन लगाए। पौड़ी के गेंदबाज ऋषभ, राज और करण दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। फॉर्म में चल रही पौड़ी की टीम ने इस लक्ष्य को 11 ओवर में हासिल कर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बल्लेबाज अनुभव ने नाबाद 49 रन और मंदीप ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed