{"_id":"5b8839e842c792466f4a2284","slug":"71535654376-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान के करीब बह रहीं गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान के करीब बह रहीं गंगा
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। क्षेत्र में गंगा खतरे के निशान के बेहद करीब बह रही है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे नदी 293.7 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान से महज 30 सेंटीमीटर स्तर नीचे है। टिहरी डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से रात में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इससे कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने से दहशत का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर राहत एवं बचाव कार्यों का प्रबंधन शुरू कर दिया है। बालावाली और रायसी गांव में राहत कैंप बनाए गए हैं। सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के दो गांवों के लिए भी राहत शिविरों में व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में बिजनौर के एसडीएम को जानकारी भेज दी गई है।
एक बार फिर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर पार गया था। देर शाम मिली सूचना के मुताबिक नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। वहीं, गंगा नदी के ध्वस्त तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को टीएचडीसी ने टिहरी डैम से पानी छोड़ने से अवगत करवाया। सांसद ने जिलाधिकारी टिहरी से फोन पर बात की। जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि डैम में जलस्तर बढ़ने से तकनीकी कारणों के चलते पानी छोड़ा जा रहा है। अगर ओर पानी छोड़े जाने की जरूरत हुई तो चार चार घंटे के अंतराल पर पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि बाढ़ से बचाव और राहत की तैयारी कर ली गई है। बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिये गये हैं। बालावाली राजकीय इंटर कालेज में छह कमरे खाली कराए गए हैं। छह तंबू लगाए हैं। जरूरत पड़ने पर रायसी कृषक इंटर कॉलेज में भी इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा खानपुर शेरपुर बेला के समीप राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राहत शिविर लगाया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि यूपी के रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला के लोगों को सूचित कर दिया गया है कि यदि वे शिविरों में आना चाहे तो आ सकते हैं। इस बाबत बिजनौर एसडीएम को भी लिखित में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने दिया हर स्थिति से निपटने का आदेश
खानपुर। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कलसिया गांव के पास गंगा नदी पर ध्वस्त तंटबध का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की पूर्व में तैयारी करके सतर्क रहने की हिदायत दी। सांसद ने सिंचाई विभाग को भी मरम्मत कार्यों के बजाय तटबंध की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निशंक ने माना कि टूटे पड़े तटबंध की मरम्मत व कटाव को रोकने के लिय किये कार्य कारगर नहीं हैं। इसके बाद सांसद ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों से आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी की बाबत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक संजय गुप्ता व आदेश चौहान, एडीएम ललित नारायण मिश्र, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र आदि भी मौजूद रहे।