{"_id":"5b81be3742c792464e1770cb","slug":"71535229495-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटावाली पुल क्षतिग्रस्त, कुमाऊं जाने वाली बसों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटावाली पुल क्षतिग्रस्त, कुमाऊं जाने वाली बसों का रूट बदला
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटावाली पुल क्षतिग्रस्त, कुमाऊं जाने वाली बसों का रूट बदला
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर बरसाती नदी कोटावाली पर बना पुल शुक्रवार को फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते हल्द्वानी, रानीखेत, रामनगर आदि क्षेत्रों में जाने वाली बसें वाया मुजफ्फरनगर रवाना की गईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी के साथ ही 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
बता दें, बीते साल भी यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते बसों का रूट बदला गया था। शुक्रवार को कोटावाली नदी पर बना पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते आईएसबीटी से नजीबाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को नहर पटरी मार्ग से रवाना किया। इसके अलावा आईएसबीटी से चलने वाली 300 से अधिक बसें वाया मुजफ्फरनगर होकर रवाना की गईं। ऐसे में बसों को 50 किमी अतिरिक्त चलना पड़ा और मुसाफिरों को 70 रुपये अधिक किराया भरना पड़ा।
रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के अनुसार कोटावाली नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहन की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके चलते कुमाऊं जाने वाली बसों को वाया मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है। पुल दुरुस्त होने के बाद ही इस रूट पर बसों का आवागमन शुरू हो सकेगा।