{"_id":"5b42754a4f1c1b56238b5466","slug":"71531082058-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के खिलाफ उतरेंगे पलटन बाजार के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के खिलाफ उतरेंगे पलटन बाजार के व्यापारी
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अतिक्रमण अभियान के खिलाफ पलटन बाजार के व्यापारी मुखर हो गए हैं। रविवार को सर्वे चौक स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आईआरडीटी सभागार में व्यापारियों की अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। जिसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान टास्क फोर्स के अध्यक्ष ने सोमवार को पलटन बाजार का दोबारा चिह्निकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, व्यापारियों ने कहा कि वर्ष 2005 में पहले ही चिह्निकरण हो चुका है। ऐसे में दोबारा चिह्निकरण किया जाना गलत है। उन्होंने चिह्निकरण का विरोध करने का निर्णय लिया है।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन के नेतृत्व में पलटन बाजार के व्यापारी अतिक्रमण हटाओ अभियान टास्क फोर्स के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने कहा कि पलटन बाजार में वर्ष 2005 में प्रशासन की ओर से चिह्निकरण किया जा चुका है। ऐसे में वहां अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलना चाहिए। जिस पर अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। अगर व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं किया होगा, तो उसे ध्वस्त नहीं किया जाएगा। लेकिन, अगर चिह्निकरण के दौरान अतिक्रमण मिलता है तो उसे ध्वस्त करने कार्रवाई की जाएगी। जिस पर व्यापारियों ने चिह्निकरण का विरोध करने का ऐलान किया है। इस मौके पर व्यापारियों में रवि मल्होत्रा, शेखर, हरीश गुप्ता, महेश, अशोक गर्ग, रोहित, विनीत मिश्रा, संतोष कोहली आदि मौजूद रहे।
---
सचिव सूचना खुद तोड़ेंगे रैंप
देहरादून। बीते दिनों टीम ने सचिव सूचना के आवास के रैंप को अतिक्रमण की जद में पाते हुए लाल निशान लगाए थे, जो रविवार को गायब मिले। इसके बाद टीम ने दोबारा पहुंचकर लाल निशान लगाए। सचिव सूचना पंकज पांडेय ने कहा कि वह तीन दिनों से बाहर थे। आज ही उन्हें मामले की जानकारी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण है तो उसे वह आज सोमवार को खुद उसे तुड़वाएंगे।
विज्ञापन
--
फोटो
--
विधायक जोशी ने खुद हटाया अपना अतिक्रमण
देहरादून। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कालीदास मार्ग पर अतिक्रमण की जद में आए अपने आवास की दीवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को खुद तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया गया था। उन्होंने यह दीवार सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ी है।
बीते दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत टीम को कालीदास मार्ग स्थित मसूरी विधायक के आवास पर लाल निशान लगाया था। जिसके बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सुबह खुद ही सब्बल और गैंती के जरिये आवास की दीवार को खुद ही ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उनके आवास की बाउंड्री पर दो फुट तोड़ने का लाल निशान लगाया था। लेकिन, उन्होंने तीन फुट दीवार तोड़कर अतिक्रमण हटाया। कहा कि यह अतिक्रमण सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ा गया।