{"_id":"5b032f2f4f1c1b195e8b6107","slug":"71526935343-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मचारी 27 को बैठक कर बनाएंगे रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मचारी 27 को बैठक कर बनाएंगे रणनीति
Updated Tue, 22 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
अनुबंध नवीनीकरण के साथ रोटेशन व्यवस्था लागू किए जाने के निर्णय से नाराज उपनल कर्मचारी रविवार 27 मई को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स मोर्चा के सीएम आवास कूच से पहले आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।
कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स मोर्चा ने 29 जून को सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी है। मोर्चा में उपनल कर्मचारी भी शामिल हैं। कूच की तिथि एक माह बाद तय किए जाने से उपनल कर्मचारी अब खुद आंदोलन की रणनीति बनाने जा रहे हैं। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव हेमंत रावत ने बताया कि 29 जून से पहले ही कई कर्मचारियों के अनुबंध का नवीनीकरण है। ऐसे में वह मोर्चा के सीएम आवास का कूच होने तक चुप नहीं बैठ सकते। हजारों कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए संगठन 27 मई को बैठक कर अपनी रणनीति तय करेगा। उन्होंने कहा कि अनुबंध नवीनीकरण के समय किसी भी कर्मचारी को रोटेट किए जाने पर महासंघ उग्र आंदोलन छेड़ेगा।