फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स की वसूली शुरू

मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स की वसूली शुरू

Tue, 27 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स की वसूली शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर की मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। राजधानी में चिह्नित 129 मलिन बस्तियों के करीब 40 हजार घरों से टैक्स आने से निगम के राजस्व में इजाफा होगा। सोमवार को मेयर विनोद चमोली ने दीप नगर में हाउस टैक्स शिविर की शुरुआत की। पहले दिन 15 लोगों ने हाउस टैक्स जमा कराया। इस अवसर पर मेयर ने यहां एक पुल का शिलान्यास करने के साथ ही सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।
मेयर विनोद चमोली ने कहा कि मलिन बस्तियों में लंबे समय से टैक्स की मांग हो रही थी। पिछले वर्ष बोर्ड बैठक में इस पर निर्णय हुआ था। अक्तूबर में कर अनुभाग की ओर से टैक्स फार्म बांटे गए थे। अब टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान उन्होंने 25 लाख से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। मेयर ने लोनिवि के जरिये सड़क और नाला बनाने के लिए 35 लाख की धनराशि देने की बात कही। साथ ही सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मेयर चमोली ने कहा कि सामुदायिक भवन से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। पहले दिन लगे कैंप में दीप नगर में 15 लोगों ने हाउस टैक्स जमा कराया। पार्षद सतीश कश्यप, सुशील गुप्ता, भूपेंद्र कठैत, ललित, महिपाल धीमान आदि ने मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पूर्व विधायक ने बताया चुनावी स्टंट
पूर्व विधायक राजकुमार ने 129 मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स लागू करने को चुनावी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर निगम ने बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलना बंद कर दिया था, लेकिन संभावित नगर निगम चुनाव को देखते हुए बस्तियों से दोबारा टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मेयर विनोद चमोली बताएं कि तीन साल तक मलिन बस्तियों से टैक्स क्यों नहीं वसूला गया? अब निगम के चुनाव करीब आ गए हैं तो उन्होंने बस्तियों पर टैक्स लगा दिया।

--
नदी किनारे रहने वाले परिवारों का प्रदर्शन
दीप नगर में मेयर विनोद चमोली जब हाउस टैक्स कैंप का शुभारंभ करने पहुंचे तो नदी किनारे रहने वाले परिवारों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नदी किनारे रहने वाले परिवारों से भी टैक्स वसूलने की बात कही। साथ ही उनके भवनों को न तोड़ने की गुहार लगाई। इस पर मेयर ने कहा कि उनके भवनों से भी टैक्स वसूला जाएगा और उनके भवन नहीं टूटेंगे। इसके बाद कर अनुभाग के इंस्पेक्टरों ने महिलाओं से फार्म भरवाए। तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed