{"_id":"5aa19f334f1c1ba7758b464b","slug":"71520541491-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दरवाजा खोला तो मिले उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह दरवाजा खोला तो मिले उपहार
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह दरवाजा खोला तो मिले उपहार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सुबह-सवेरे आपके दरवाजे पर दस्तक हो। ऐसे में आप दरवाजा खोलें तो कोई सामने आपके लिए चॉकलेट, बुके और केक लेकर खड़ा हो। ऐसा ही कुछ हुआ शहर की कुछ महिलाओं के साथ। बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इन महिलाओं को होटल सैफ्रान लीफ की ओर से ऐसा ही तोहफा मिला।
जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रान लीफ की ओर से शहर की ऐसी 11 महिलाओं को चुना गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में कुछ अलग करके दिखाया है। शुरुआत हुई एसएसपी निवेदिता कुकरेती से। अभी वो अपने ऑफिस में पहुंची ही थीं कि बुके, केक और चॉकलेट उनके स्वागत के लिए तैयार थे। होटल की ओर से जनरल मैनेजर विनोद श्रीवास्तव उनके लिए उपहार लेकर पहुंचे थे।
इनके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा की मीडिया सह समन्वयक नेहा जोशी, नन्हीं दुनिया की चीफ प्रमोटर किरन उल्फत गोयल, पुरकल स्त्री शक्ति की सीईओ चिन्नी स्वामी, पार्टिशियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या दलजीत कौर सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति शर्मा, अपनी मेहनत से दो बच्चोें को चार्टर्ड एकाउंटेंट बनाने वाली ताहिरा, टाटा मोटर्स की शाखा प्रमुख प्रतिभा शर्मा, वोडाफोन की शाखा संचालन प्रमुख पूजा सैनी, कॉन्सेप्ट ट्री की फाउंडर आस्था टंडन और एयरटेल की शाखा प्रमुख नेहा राणा शामिल हैं।