फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घोसी गली में समस्याओं का अंबार

घोसी गली में समस्याओं का अंबार

Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
घोसी गली में समस्याओं का अंबार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पलटन बाजार में शिव मंदिर से शुरू होने वाली 150 मीटर की घोसी गली में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां सड़कों पर गंदा पानी भरा है, कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल है। कई शिकायतों के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जिससे स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
छह फुट चौड़ी और 150 मीटर गली में नगर निगम के वाहन भी नहीं आ पाते हैं। सफाई कर्मी भी कब आकर चले जाते हैं, पता नहीं चलता। नालियों की सफाई न होने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। कूड़े के ढेर न उठने से दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के साथ ही यहां से गुजरने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

...............................
स्कूली बच्चे भी होते हैं परेशान
शिव मंदिर के पास शांति प्रकाश मेमोरियल स्कूल है। यहां के बच्चे भी गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से कई बार नगर निगम के अधिकारियों को लिखा गया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
क्या कहते है स्थानीय लोग
पूरे पलटन बाजार का कूड़ा यहां डाला जाता है। जिसके चलते आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय पार्षद और नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- कर्नल एसके बब्बर
...........................
चोक नालियों से उठती बदबू के चलते ग्राहक यहां से राशन का सामान लेने से कन्नी काट लेते हैं। सफाई न होने के चलते व्यापार प्रभावित हो रह है। निगम को यहां प्रतिदिन सफाई करानी चाहिए।
- प्रमोद कुमार
....................
सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर कई बार पार्षद और नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है। पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है।

- आलम
.....................
गली वैसे ही संकरी है। ऐसे में गलत पार्किंग के चलते स्थिति और भी खराब हो जाती है। निगम के सफाई कर्मी भी समय पर नहीं आते हैं। जिससे यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है।
- गुलशन कुमार
..............................
ऐसी कोई शिकायत अभी हमें नहीं मिली है। अगर सफाई नहीं हो रही है तो सुपरवाइजर को भेजकर इसे दिखवाया जाएगा।
- डॉ. कैलाश गुंज्याल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed