{"_id":"595d296c4f1c1b50148b46fa","slug":"71499277676-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नशीली बर्फी खिलाकर लूटी ई-रिक्\nशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को नशीली बर्फी खिलाकर लूटी ई-रिक् शा
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जहर खुरान गिरोह ने एक और ई-रिक्शा चालक को अपना निशाना बनाया है। गिरोह के सदस्यों ने ई-रिक्शा चालक को बर्फी में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी ई-रिक्शा और उसकी जेब में रखे रुपये लूट लिए। ई-रिक्शा चालक आसफनगर झाल के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। पीड़ित का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाली रुड़की पुलिस को मंगलवार शाम को किसी ने सूचना देकर बताया कि मंगलौर रोड पर नहर किनारे पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और बेहोश पड़े युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह युवक को होश आया। युवक ने अपना नाम नौशाद निवासी पाडली गुर्जर बताया। नौशाद ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। वह ढडेरा क्षेत्र में ई-रिक्शा लेकर गया था। वहां पर उसे तीन युवक मिले। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर समारोह है। जिसके लिए उन्हें मावा लेकर जाना है। रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और वहां उन्होंने उसे कोल्डड्रिंक्स दी और उसे बर्फी खिलाई। बर्फी खाने के बाद उसे कुछ पता नहीं है। उसकी जेब में 400 रुपये थे। वह भी अब उसकी जेब में नहीं है। उसकी ई-रिक्शा भी उन्होंने लूट ली। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के परिजन थाने आए थे। यह मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। कोतवाली रुड़की क्षेत्र का है। वैसे वह अपने स्तर से भी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।