फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 thousand rupees cheated in the name of opening customer service center

ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के नाम पर 70 हजार ठगे

Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees cheated in the name of opening customer service center
देहरादून। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के नाम पर ठग लिया। ठगों ने उनसे अलग-अलग खातों में 70 हजार रुपये जमा करा लिए। पीड़ित ने साइबर थाने को शिकायत की, जिसके बाद अब वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शशि कुमार निवासी मुस्लिम बस्ती, वसंत विहार ने साइबर थाने को शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार उन्हें अक्तूबर में एक डिजिटल सीएसपी प्राइवेट लिमिटेड नाम से मेल आया था। उसमें लिखा गया था कि वह ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के इच्छुक हैं तो संपर्क करें। इस पर उन्होंने दिए गए नंबर को कॉल किया। दूसरी तरफ से किसी रोहित शर्मा नाम के युवक ने बात की। उसने एक फार्म भरने और 4200 रुपये जमा करने के लिए अकाउंट नंबर दे दिया। यह राशि उन्होंने खाते में जमा कर दी और वह फार्म भी भेज दिया। इसके बाद कभी किस चार्ज के रूप में तो कभी टैक्स के रूप में उनसे कई खातों में पैसे जमा कराए गए। करीब 70 हजार रुपये उनके विभिन्न खातों में जमा करा दिए गए। इसके बाद फिर से 25 हजार रुपये की मांग की गई। इस पर शशि कुमार ने कहा कि वह जो पैसे देंगे वह मिलकर देंगे। साइबर ठगों ने राजपुर रोड स्थित आरबीआई दफ्तर में आकर मिलने के लिए कहा। लेकिन, वहां पर इस नाम का कोई आदमी नहीं था। इससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एसओ वसंत विहार नरेश सिंह राठौर ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed