फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 70 percent work completed in Kabul House

Dehradun: काबुल हाउस में 70% काम पूरा, अप्रैल तक मिलेंगी तीन नई पार्किंग, 546 वाहन खड़े हो सकेंगे

Fri, 07 Feb 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से तीन जगहों पर पार्किंग का काम चल रहा है। इन पार्किंग का निर्माण पूरा होने पर यहां 546 वाहन खड़े करने की सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन
Dehradun News 70 percent work completed in Kabul House
वाहन पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घंटाघर, परेड ग्राउंड, गांधी पार्क और तिब्बत मार्केट में आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अप्रैल तक राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से तीन जगहों पर पार्किंग का काम चल रहा है। इन पार्किंग का निर्माण पूरा होने पर यहां 546 वाहन खड़े करने की सुविधा मिल जाएगी। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन पार्किंग की पड़ताल की। पेश है रिपोर्ट...

विज्ञापन


पार्किंग एक- काबुल हाउस
लागत-99.35 लाख
वाहनों की क्षमता-285
परेड ग्राउंड में आने वाले वाहनों के लिए गांधी पार्क के बाद दूसरी बड़ी पार्किंग काबुल हाउस में तैयार हो रही है। यहां सर्वे चौक के पास ईसी रोड पर सरफेश पार्किंग बनाई जानी है। इस पार्किंग पर भूमि को समतल करने का काम पूरा किया जा चुका है। अब पक्का फर्श तैयार किया जा रहा है। बताया जाता है कि इस पार्किंग पर करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाउंड्री वॉल बनाने के साथ ही इसके यहां पर एक गार्ड रूम भी बनाया जाएगा। यहां कुछ ही महीने में पार्किंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पार्किंग दो-तिब्बत मार्केट के सामने
लागत-4.96 करोड़
वाहनों की क्षमता : 132
तिब्बत मार्केट, इंदिरा मार्केट के पास आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने में समस्या आती है। ऐसे में इन लोगों को तिब्बत मार्केट की पार्किंग का लाभ मिलेगा। मार्केट के ठीक सामने मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाई जा रही है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अभी मशीनें इंस्टॉल नहीं हुई हैं। कार्यदाई संस्था ने मशीनें मंगवा ली हैं। करीब तीन फ्लोर की पार्किंग बनाई जाएगी। बताया जाता है कि अप्रैल महीने के शुरूआत या मध्य तक तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games 2025: उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक के इतिहास में पहली बार जीते पांच स्वर्ण पदक


पार्किंग तीन- गांधी पार्क-परेड ग्राउंड
लागत-4.72 करोड
वाहनों की क्षमता-129
परेड ग्राउंड में तरह-तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं, इनके अलावा गांधी पार्क में भी अक्सर भीड़ रहती है। वाहनों को पार्क करने की जगह नहीं मिल पाती। इसी के चलते गांधी पार्क और परेड ग्राउंड के पास पार्किंग का निर्माण चल रहा है। इस पार्किंग का निर्माण करीब 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है, सिविल वर्क यहां पूरा किया जा चुका है, जिस पर मशीनें लगाई जानी है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में इसका भी निर्माण होने की संभावना है।

डीएम देहरादून सविन बंसल ने बताया कि तीनों पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, अप्रैल के मध्य तक यह पूरा हो जाएगा। तीनों पार्किंग के बनने से 546 वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। इससे शहर को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed