फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 got treatment in OPD of general medicine

Dehradun News: सामान्य चिकित्सा की ओपीडी में 70 को मिला उपचार

Tue, 18 Mar 2025 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
70 got treatment in OPD of general medicine
विकासनगर। उप जिला अस्पताल विकासनगर में मंगलवार को सामान्य चिकित्सा की ओपीडी संचालित की गई। ओपीडी में 70 मरीजों को उपचार मिला। उप जिला अस्पताल विकासनगर में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सामान्य चिकित्सा की ओपीडी शुरू की गई थी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया के फिजिशियन डॉ. उमंग नौटियाल सप्ताह में तीन दिन उप जिला अस्पताल में सेवाएं देते हैं। ओपीडी के लिए मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। मंगलवार को फिजिशियन ने ओपीडी 70 मरीज देखे। इसमें अधिकतर खांसी जुकाम, बुखार, फेफड़े, पेट आदि रोगों के मरीज थे। फिजिशियन की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि फिजिशियन की ओपीडी संचालित होने से मरीजों को काफी सुविधा मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed