{"_id":"598e7c184f1c1bc6358b46f5","slug":"67-person-swine-flu-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में 12 और लोगों को हुआ स्वाइन फ्लू, संख्या बढ़कर हुई 67 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में 12 और लोगों को हुआ स्वाइन फ्लू, संख्या बढ़कर हुई 67
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में 12 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इसमें कुछ मरीज देहरादून, हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिन मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है उनमें कई बच्चे शामिल हैं। दून में अब तक 40, दस अन्य जनपदों एवं सात अन्य राज्यों के मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उसमें भगवानपुर, हरिद्वार की चार वर्षीय बच्ची इशिका की पहले ही मौत हो चुकी है।
बच्ची को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, दून निवासी 44 वर्षीय पवन पांडे, इसी जनपद के पांच वर्षीय रेवांत सिंह, दून की 52 वर्षीय अनीता, हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती तीन वर्षीय अंशिका, दून निवासी चार वर्षीय अधव, 35 वर्षीय नताशा, प्रेमनगर निवासी 21 वर्षीय अमित थापा, हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती छह वर्षीय अभिनव, हरिद्वार निवासी दस वर्षीय काव्या चौधरी, सहारनपुर निवासी 44 वर्षीय शालिनी अग्रवाल एवं सेवलाकला दून निवासी 49 वर्षीय जीएस वारने में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन