{"_id":"67b09e7782ea97f8620b9d9d","slug":"67-kg-of-illegal-meat-found-in-car-driver-absconded-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-118708-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार में 67 किलो अवैध मांस मिला, चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार में 67 किलो अवैध मांस मिला, चालक हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कार मालिक की हुई पहचान, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस को सभावाला में एक कार में 67 किलोग्राम अवैध मांस मिला। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने खुशहालपुर निवासी कार चालक की पहचान कर जानवर को मारने और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना पुलिस शुक्रवार शाम को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सभावाला में निर्माणाधीन दून-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडर पास के पास पुलिस को एक मुखबिर मिला। उसने बताया सभावाला बाजार की ओर से एक व्यक्ति कार में महिषवंशीय पशु का अवैध मांस लेकर आ रहा है। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया तो वह सर्विस लेन से कार को घुमाकर सिंघनीवाला की ओर भागने लगा। पुलिस ने कार का पीछा किया। कार चालक सर्विस रोड में कार को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच करने पर कार की पिछली सीट पर तीन प्लास्टिक के कट्टे में मांस और जानवर के खुर मिले। बताया कि पशु चिकित्सक ने जांच कर बताया कि मांस और खुर महिषवंशीय पशु के हैं। मांस की मात्रा 67 किलोग्राम थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि ई-चालान एप से जांच करने पर कार खुशहालपुर निवासी हुजेफा के नाम पर पंजीकृत पाई गई। बताया कि कार मालिक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।