{"_id":"57e59a664f1c1b3276a827a1","slug":"64-dengue-patient-found-in-one-day-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरिद्वार पर डेंगू का कहर, एक दिन में 64 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरिद्वार पर डेंगू का कहर, एक दिन में 64 मरीज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Sep 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के बाद हरिद्वार पर डेंगू का कहर टूट पड़ा है। आलम यह है कि एक ही दिन में 64 नए मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। वहां कुल डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123 तक पहुंच गई है। वहीं अब तक पूरे प्रदेश में 1067 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय के अनुसार शुक्रवार शाम तक राजधानी देहरादून में कुल 884 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। हरिद्वार में रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 123 तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 थी। वहीं पौड़ी में भी एक नए मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। यहां कुल रोगियों की संख्या पांच तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
नैनीताल के 55 और उत्तर प्रदेश के 26 रोगियों में भी डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। वहीं सीएमओ कार्यालय प्राप्त अपडेट के अनुसार शुक्रवार को सैंपल की जांच नहीं की गई। इसके चलते कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया।
विज्ञापन