{"_id":"5d72557f8ebc3e93d62af3f9","slug":"64-cricketer-shortlist-for-uttarakhand-under-19-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड अंडर-19 टीम के लिए 64 क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट, अब मंडल स्तरीय ट्रायल में होंगे शामिल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उत्तराखंड अंडर-19 टीम के लिए 64 क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट, अब मंडल स्तरीय ट्रायल में होंगे शामिल
Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए दून से कुल 64 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शुक्रवार को तीसरे और अंतिम चरण के ट्रायल के बाद जिले के 64 क्रिकेटरों को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि तनुष क्रिकेट एकेडमी में बुधवार चार से छह सितंबर तक अंडर-19 टीम के ट्रायल हुए। ट्रायल में कुल 225 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया, जिनकी तीन चरणों में स्क्रीनिंग की गई। शॉर्टलिस्ट क्रिकेटर अब गढ़वाल और कुमाऊं जोन स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ट्रायल में पंकज शर्मा व अरुण सिंह ने चयनकर्ता और कुमार थापा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। ट्रायल में नीनू सहगल, अनिल डोभाल, अशोक गुप्ता, मनोज चौहान समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सह सचिव महिम वर्मा ने बताया कि सभी जिलों में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले दो-तीन दिनों में जोन स्तर के ट्रायल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जोन स्तर पर चुने जाने वाले क्रिकेटरों को राज्य स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसी ट्रायल के आधार पर 10 दिवसीय अभ्यास शिविर के लिए 30 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा। अभ्यास शिविर के दौरान ही अंडर-19 की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी।
बारिश से टले ट्रायल
बारिश के कारण शुक्रवार को सीनियर क्रिकेट टीम के ट्रायल नहीं हो सके। रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। तीन दिवसीय ट्रायल में गढ़वाल मंडल के 58, कुमाऊं मंडल के 47 और बोर्ड ट्रॉफी के करीब 80 क्रिकेटरों को शामिल होना था। अब ट्रायल की प्रक्रिया शनिवार व रविवार को होगी।