फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएनए जांच रिपोर्ट की वैधता पर उठाए सवाल

डीएनए जांच रिपोर्ट की वैधता पर उठाए सवाल

Sun, 21 Apr 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
डीएनए जांच रिपोर्ट की वैधता पर उठाए सवाल
डीएनए जांच रिपोर्ट की वैधता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून महिला अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में शनिवार को रिपोर्ट परिजनों को सौंप दी गई है। वहीं जिसके पास बेटी है उस व्यक्ति ने रिपोर्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए उसे मानने से इंकार किया है। उनका आरोप है कि अस्पताल ने उन्हें असली रिपोर्ट के बजाय फोटोकॉपी दी है, जोकि बदली भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह दोबारा डीएनए जांच कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि दून महिला अस्पताल में पांच मार्च को दून महिला अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को आई डीएनए रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि डोभालवाला निवासी उमेश शाह पत्नी आरती ने ही बच्ची को जन्म दिया था। शुक्रवार को उमेश ने डीएनए रिपोर्ट पर विश्वास करने से मना कर दिया था। शनिवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी दून महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मौके पर परिजनों को बुलाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को डीएनए जांच रिपोर्ट की प्रति सौंपी। उमेश का कहना है कि जब रिपोर्ट सच्ची है तो उन्हें असली कॉपी क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बेटा उनका ही है। इसके लिए वह दोबारा डीएनए जांच कराएंगे। इसके लिए उन्हें चाहे कहीं भी जाना पड़े।
विज्ञापन

उधर आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी का कहना है कि हमने परिजनों को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच रिपोर्ट पूरी तरह वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed