{"_id":"5c1414c0bdec2253b7147787","slug":"61544819904-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बंद रहेगी देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बंद रहेगी देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बंद रहेगी देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देहरादून से हावड़ा को जाने वाली दून हावड़ा एक्सप्रेस शनिवार और रविवार को नहीं जाएगी। हावड़ा से देहरादून का संचालन ठप होने से यह ट्रेन नहीं जाएगी। इससे पहले यह ट्रेन कई घंटे देरी से चल रही थी। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि देहरादून से सहारनपुर को जाने वाले पैसेंजर ट्रेन का भी संचालन शनिवार को नहीं होगा। इसके अलावा मरम्मत कार्यों के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस व देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। ये सभी ट्रेनें शनिवार को सहारनपुर जाने के बजाए टपरी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। हिंडन और सहारनपुर के बीच मरम्मत कार्यों के चलते रूट में बदलाव किया गया है। दूसरी ओर ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का भी असर दिखायी देने लगा है। इलाहाबाद से देहरादून के बीच चलते वाली लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार को नौ घंटे की देरी से पहुंची। जिसके चलते इसे रात दो बजे काठगोदाम के लिए रवाना किया गया। देहरादून से हावड़ा को जाने वाले दून हावड़ा एक्सप्रेस को भी शुक्रवार को देरी से रवाना किया गया।