{"_id":"5bc0d2b8bdec2269774ef896","slug":"61539363512-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में दादा की मौत, पोते घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में दादा की मौत, पोते घायल
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में दादा की मौत हो गई और उनके दोनों पोते घायल हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच वर्षीय बालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सुरेंद्र सिंह भंडारी ही चला रहे थे।
घटनाक्रम के मुताबिक थपलगांव निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी अपनी आल्टो कार से शुक्रवार दोपहर गौचर से थपलगांव जा रहे थे। उनके साथ उनके दोनों पोते भी कार में सवार थे। करीब पौने एक बजे वह सणगू गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे सणगू-सारी मोटर मार्ग पर छत के बल जा गिरी। हादसे में सुरेंद्र सिंह भंडारी (62) पुत्र नत्था सिंह भंडारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके दोनों पोते वंश (9) और शानू (5) पुत्र सत्येंद्र सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दर्द से कराहते हुए वंश बमुश्किल से वाहन से बाहर निकला और सड़क किनारे खड़ा होकर रोने लगा। तभी मार्ग से गुजर रहे वाहन में बैठे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वाहन को रुकवा दिया। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बच्चे का ढाढ़स बंधाया और वाहन में फंसे एक और बच्चे को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वंश के बाएं हाथ में चोट आई है, जबकि शाून के सिर के पीछे चोट से सूजन आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। विधायक भरत सिंह चौधरी, एसडीएम सदर देवानंद, सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
>>>>>>>>>>>>>>
विधायक ने रेस्क्यू में देरी पर जताई नाराजगी
रुद्रप्रयाग। चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक चौधरी करीब 20 मिनट में मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं ही आपदा कंट्रोल रूम, पुलिस और प्रशासन को हादसे के बारे में जानकारी देते हुए तत्काल टीम भेजने को कहा, लेकिन किसी ने भी त्वरित मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। स्थिति यह रही कि 108 को भी कॉल की गई, लेकिन वाहन दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विधायक चौधरी के सामने आपदा प्रबंधन और प्रशासन की व्यवस्था को लेकर रोष भी जताया। करीब डेढ़ घंटे बाद उप जिलाधिकारी सदर, सीओ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी व जिला चिकित्सालय से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। विधायक चौधरी ने कहा कि जिला मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर हुए हादसे के रेस्क्यू में डेढ़ घंटे देरी गंभीर लापरवाही है। कहा, वर्ष 2012 की ऊखीमठ व 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद भी सरकारी सिस्टम ने सबक नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में बरती गई लापरवाही माफी लायक नहीं है। मामले में दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।