फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीज महोत्सव में दिखाया हुनर

तीज महोत्सव में दिखाया हुनर

Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तीज महोत्सव में दिखाया हुनर
तीज महोत्सव में दिखाया हुनर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। तीज महोत्सव में महिलाएं जमकर थिरकीं। साथ ही सहेलियों को पत्र भी लिखा। बृहस्पतिवार को निरंजनपुर मंडी समीप एक होटल में नवचेतना महिला क्लब की ओर हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर हुनर दिखाया। महिलाओं ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति से लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
क्लब की अध्यक्षा स्मृति लाल ने बताया कि हरियाली तीज महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में गृहिणी और नौकरी पेशा महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिनमें उनको अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। 80 के दशक का चित्रहार समारोह की थीम रहा। जिसमें महिलाओं ने 70 के दशक के गाने सुनाए और नृत्य किया। महिलाओं ने ग्रुप और एकल प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांध दिया। इस अवसर पर महिलाएं के लिए एक ड्रेस कोड भी तय किया गया। जिसमें महिलाएं हरे रंग के जोड़े में सजी दिखी। समारोह में महिलाओं ने सहेलियों के साथ जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर विभा, मंजू जैन, प्रीति बंसल, प्रीति गोयल, तन्वी, पूजा, निधि, गरिमा, कनिका, ऊषा, अनीता, रेनू, रश्मी, राशी आदि मौजूद रहे।

राजस्थानी सामान की प्रदर्शनी लगाई
हस्तशिल्प संस्था की ओर से समारोह में लगाई गई राजस्थानी प्रदर्शनी में महिलाओं ने शॉपिंग की। जिसमें राजस्थानी साड़ी, दुपट्टा, चूड़ी आदि श्रृंगार की वस्तुएं थी। संस्था की संस्थापक पल्लवी ने बताया कि शहर में तीज के महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम में राजस्थानी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के हथकरघा उत्पादों को मंच देना है। वहीं संस्था की सदस्य आयुषी ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी हर तरह की वस्तुओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed