{"_id":"5b4502e94f1c1bad288b5cb8","slug":"61531249385-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत रावत भारतीय बास्केटबॉल में टीम में च यनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत रावत भारतीय बास्केटबॉल में टीम में च यनित
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड के प्रशांत रावत का चयन भारतीय बास्केटबॉल टीम में किया है। वह 9 जुलाई से 13 जुलाई तक बांगलादेश में होने वाली फीबा अंडर 18 एशियन चैंपियनशिप में खेलते नजर आएंगे। यह जानकारी हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि यह पहली दफा है जब उत्तराखंड के किसी खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भारत सहित श्रीलंका, नेपाल, बांगलादेश और मालदीव की टीमें हिस्सा दे रही हैं। बताया कि प्रशांत रावत हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उत्तराखंड बास्केटबॉल ऐसासिएशन के महासचिव मनदीप ग्रेवाल, डॉ. नागेंद्र शर्मा, साकेत वर्मा, हरिवंदर सिंह सोढ़ी, शिवम आहुजा, लक्ष्य डुडेजा, प्रशांत यादव, मनीष, अमन, इंद्रेश और उज्जवल आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।