फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आक्रोश : मांग पूरी होने पर ही खत्म करेंगे हड़ताल

आक्रोश : मांग पूरी होने पर ही खत्म करेंगे हड़ताल

Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आक्रोश : मांग पूरी होने पर ही खत्म करेंगे हड़ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मोहल्ला स्वास्थ्य समिति के 408 कर्मचारियों को संविदा में समायोजित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। नगर निगम प्रशासक एवं जिलाधिकारी से हुई कर्मचारियों की वार्ता विफल रही। डीएम के चार दिन का समय मांगने पर कर्मचारी भड़क गए, उन्होंने मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। वहीं, महिला सफाई कर्मियों ने शहर में सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सरकार और विपक्ष के जनप्रतिनिधि उनकी मांग को जायज बता रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी मांग को अनदेखा कर रहे हैं। आरोप लगाया कि निवर्तमान मेयर विनोद चमोली ने उनकी मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया, लेकिन डेढ़ साल में कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार नहीं करा सके। जिस कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि प्रशासन मनमानी पर उतर आया है, उन्हें डरा-धमकाकर हड़ताल खत्म कराने का दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे लागू कर दिया गया है। लेकिन कर्मचारी इससे घबराने वाले नहीं हैं। मांग पूरी होने तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। सफाई कर्मचारियों और महिला सफाई कर्मचारियों ने तहसील चौक पर पहुंच सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, दोपहर को शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल भी कर्मियों से वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान संगठन के महामंत्री धीरज भारती, रामकुमार, विशाल, अनिल, छाया, संजय, बबली, पंकज, सुमन, नरेश कुमार, सरोज, जितेंद्र, राधा, अशोक, सुनील, संजय, पंकज, हरिओम, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

..........................
शहर में फिर लगे कूड़े के ढेर
रविवार रात पुलिस को साथ लेकर प्रशासन ने आउटसोर्स कर्मियों से शहर में कई जगहों से 33 ट्रक कूड़ा उठाया गया था। सोमवार को फिर से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। चकराता रोड, पटेल नगर, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास समेत अधिकतर जगहों पर कूड़ा सड़क पर बिखरा मिला। जिससे उठने वाली दुर्गंध के साथ ही लोगों को यहां गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजा रोड में पड़े कूड़े की वजह से कई दोपहिया वाहन फिसलते-फिसलते बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
फोटो::
धस्माना ने निगम पहुंच हड़ताल को दिया समर्थन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने दोपहर नगर निगम पहुंच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराया। कहा कि प्रदेश सरकार अगर जल्द कर्मचारियों की मांग नहीं मानती है तो कांग्रेसी भी उनके साथ धरना देंगे। उधर, बसपा ने भी सफाई कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष सत्यपाल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे जायज है। सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। जल्द मांग पूरी न होने पर बसपा कार्यकर्ता भी कर्मचारियों के साथ धरना देंगे।
................
कर्मचारियों के अड़ियल रवैये से हो रही परेशानी
अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी का कहना है कि कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। शासन और प्रशासन उनकी मांग पर विचार कर रहा है। इसे लेकर चार दिन का समय मांगा गया, लेकिन फिर भी वह अपनी हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण नगर निगम प्रशासन आउटसोर्स कर्मियों के जरिये शहर का कूड़ा उठवा रहा है।
.............
फोटो ::
ब्रह्मपुरी में लोगों ने की सफाई
देहरादून। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ब्रह्मपुरी वार्ड में कूड़े लगने पर निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप के नेतृत्व में लोगों ने काला ग्राउंड ब्रह्मपुरी में सफाई अभियान चला सफाई की। कश्यप ने कहा कि हड़ताल के चलते वार्ड से कूड़ा नहीं उठ रहा है। ऐसे में गंदगी के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। सफाई की जिम्मेदारी हमारी भी है। जिसके कारण वार्ड के लोगों के साथ मिलकर कूड़ा उठाया गया। दो ट्रॉली कूड़ा कारगी स्थित डंपिंग यार्ड में भेजा गया। इस दौरान जसबीर सिंह, जोगेंद्र गुड्डूू, विनोद चौहान, अंकित सक्सेना, मनीषा, नीरा कंडारी, सुजाता, निधि राणा, विद्या बिष्ट, नागेश्वरी, संजू कंडारी, नीरज यादव, ब्रजपाल, सचिन कुमार, विनोद चौहान, संजीत कुमार, राजाराम, कुसुम, सुनीता पाल, रवि कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

............................
रात भर मोर्चे पर डटी रहीं महिला कर्मचारी
प्रशासन के रात में पुलिस की मौजूदगी में आउटसोर्स कर्मचारियों से सफाई कराने की सूचना पर महिला सफाई कर्मचारी पूरी रात मोर्चे पर डटी रहीं। जिससे प्रशासन बैकफुट पर आ गया और रात 11 बजे तक भी कूड़ा उठान का कार्य शुरू नहीं हो सका। हालांकि अफसरों ने रात में कूड़ा उठाने का दावा किया गया। उधर, महिला सफाईकर्मियों की टोलियां पूरी रात तहसील चौक, सहारनपुर चौक, पटेलनगर, राजपुर रोड, चकराता रोड पर घूमती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed