फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड की वादियों में ‘आनंद’

उतराखंड की वादियों में ‘आनंद’

Tue, 10 Apr 2018 02:43 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड की वादियों में ‘आनंद’
रेनू सकलानी / देहरादून
विज्ञापन

देहरादून।
उत्तराखंड आकर यहां की संस्कृति, आबोहवा, धाम, योग, गंगा आरती मन को छू गई। मुंबई की भीड़ और व्यस्तता से इतर यहां आकर अलग ही शांति की अनुभूति हुई। लगा कि अध्यात्म की तलाश यहां पूरी हो गई। यह कहना है जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर कंपोजर और प्ले बैक सिंगर आनंद राज आनंद का।
अपनी बेटियों के साथ देहरादून पहुंचे आनंद राज आनंद ने सोमवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड को दिल दे चुके हैं, अब उनका अगला पड़ाव उत्तराखंड ही है। यहां वह दो बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने वाले है। पहले पड़ाव में वह पांच धार्मिक गाने तैयार करेंगे, जो उत्तराखंड, भगवान शिव जी और गंगा को समर्पित होंगे। श्रावण मास से पहले गानों की शूटिंग पूरी कर लेंगे। बताया कि न्यूयार्क में उनके एक मित्र ने जब उनका शिव और उत्तराखंड पर आधारित गाना सुना, तो उन्होंने इसे टाइम्स स्क्वायर्ड न्यूयार्क में लांच करने की बात कही। न्यूयार्क में उत्तराखंड का गाना लांच करना अपने आप में बहुत बड़ी है।
विज्ञापन

बताया कि उनका दूसरा प्रोजेक्ट है वाइस ऑफ उत्तराखंड। जिसमें वह पहाड़ की प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मौका देंगे। विजेता गायक को वह बॉलीवुड में एंट्री देंगे। बताया कि इन दोनों ही प्रोजेक्ट के संबंध में वह जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, ऊर्जा सचिव राधिका झा और सूचना महानिदेशक पंकज पांडे से मुलाकात करेंगे। देर शाम वह अपनी बेटियों के साथ मसूरी घूमने निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................................
आनंद राज आनंद के प्रमुख गीत
दिल चोरी साडा हो गया..., इन हैपंस ओनली इन इंडिया..., बिल्लो रानी..., माही वे..., ओए राजू प्यार न करियो...
.......................................
युवाओं को भा रहा दिल चोरी साडा हो गया
हाल ही में आई फिल्म सोनू की टीटू के स्वीटी में कंपोज किया आनंद राज राज का गाना दिल चोरी साडा हो गया युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।
.............................
देहरादून में खरीदा फ्लैट
आनंद राज आनंद को उत्तराखंड की वादियां इस कदर भा गई है कि उन्होंने अपने मित्र राजेश से कहकर सहस्त्रधारा में ही एक फ्लैट खरीद लिया। इस बारे में पूछने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अपना रिटायरमेंट शायद उत्तराखंड में ही गुजारेंगे।
........................
मुख्यमंत्री का जताया आभार
आनंद राज आनंद ने बताया कि गानों की शूटिंग वह उत्तराखंड में ही करेंगे। बताया कि बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने जब उन्हें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के फिल्मों की शूटिंग निशुल्क करने की बात बताई तो यह जानकर उन्हें बेहद खुशी हुई। कहा कि इसी तरह उत्तराखंड की खूबसूरती को विश्व से रूबरू कराया जा सकता है। आनंद राज आनंद और सुमित अदलखा ने सीएम की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

...........................
धैर्य न खोएं युवा गायक
आनंद राज आनंद ने युवा गायकों के लिए कहा कि अवसर न मिलने पर वह अपना धैर्य न खोएं। कहा कि आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसलिए मेहनत करें। आपका हुनर आपके पास हमेशा रहेगा, लेकिन जरूरी नहीं रोजगार उसी से मिले। इसलिए अपने लिए रोजगार का विकल्प तैयार रखें और मौका न मिलने पर डिप्रेशन में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed