{"_id":"5a761a264f1c1ba5268b8213","slug":"61517689382-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधन की लेटलतीफी से लटका विद्यालय का उच्चीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधन की लेटलतीफी से लटका विद्यालय का उच्चीकरण
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज का उच्चीकरण न होने के लिए विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विद्यालय के उच्चीकरण के लिए तैयार है, लेकिन प्रबंधन की ओर से समर्थन नहीं किया जा रहा है।
शनिवार को विद्यालय में 400 सेट फर्नीचर का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने यह बात कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने 4.80 लाख की विधायक निधि से फर्नीचर का निर्माण कराया गया। साथ ही नेशनल सुब्रतो कप फुटबाल और गंगा चेतन छात्रवृत्ति के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
विधायक जोशी ने कहा कि कॉलेज लीज को अगले 90 वर्ष तक बढ़ाने के संबंध में उन्होंने कई स्तरों पर बातचीत की है, जहां से उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा के 90 फीसदी से अधिक विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष 1500 सेट फर्नीचर वह इस वर्ष की निधि से उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने महावीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा शहीद द्वार का निर्माण और विद्यालय के मानेक शॉ हॉल का जीर्णोद्धार करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शुभम किशोर, गंगा क्षेत्री, राहुल सिंह बिष्ट, विकास क्षेत्री, रामदेव, विकास कुमार, संजना क्षेत्री, राकेश चौधरी, श्रीनाथ नेगी समेत अन्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राम सिंह थापा, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पीएस थापा, प्रधानाचार्य जेपी जगूड़ी, संध्या थापा, दीपक पुंडीर, सुंदर सिंह कोठाल, राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, सुनील कोटिया, मनीष गोनियाल, दरबान सिंह बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।