{"_id":"59ab010f4f1c1b05278b4fed","slug":"61504379151-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी गांव के पास पुल की एप्रोच बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी गांव के पास पुल की एप्रोच बही
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लंढौरा। जौरासी गांव के पास सोलानी नदी पर बने पुल को जोड़ने वाली सड़क बहने से क्षेत्र के करीब 16 गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पुल से आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब हरिद्वार जाने वाले वाहनों को रुड़की और लक्सर होकर भेजा जा रहा है।
पुल से आवाजाही ठप होने से रंजीतपुर, रणस़ुरा, संघीपुर, नगलाखुर्द, लादपुर, बुड्डाहेडी, कासमपुर, लावलपुर, लंढौरा, जैनपुर झंझेड़ी, गाधारोना, शिकारपुर, हज्जरपुर, थिथौला समेत 16 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इन गांवों के ग्रामीणों को अब हरिद्वार जाने के लिए 10-12 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने जौरासी गांव पहुंचकर पुल का जायजा लिया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह एप्रोच रोड की मरम्मत जल्द कराएं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदी में बहाव तेज होने से मरम्मत कार्य में दिक्कत हो रही है। नदी का जलस्तर कम होने पर ही काम में तेजी लाई जाएगी।