सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने 53 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कार्पियो भी सीज कर दी है। पकड़ी गई शराब अरुणाचल की है।
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार मुखबिर की सूचना पर छरबा से केदारावाला जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई। इस दौरान एक स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देख वाहन मोड़ने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोक ली। पकड़ी गई शराब अरुणाचल की है। तलाशी में कार से 53 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में वाहन सवार लोग शराब से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लाया गया। आरोपियों की पहचान बलराम सिंह निवासी ग्राम बबैल पोस्ट ऑफिस खास थाना पानीपत जिला पानीपत, राजू निवासी भूड़पुर थाना पटेलगर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने शराब को लांघा रोड पर एक व्यक्ति को शराब सप्लाई करने की बात कबूली है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई पंकज कुमार, कॉस्टेबल मोहम्मद इरशाद, नवीन कोहली, युवराज, पवन कुमार, विनोद रतूड़ी, विनय सिंह शामिल रहे।