फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झाझरा में 18 से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

झाझरा में 18 से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
झाझरा में 18 से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
झाझरा में 18 से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। व्यावसायिक लाइसेंस के आवेदकों को टेस्ट के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) झाझरा जाना पड़ेगा। 18 फरवरी से व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा वहीं होगी। झाझरा में स्थायी संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) की तैनाती होने तक वहां दो निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। बुधवार को आरटीओ ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बुधवार को आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने उनकी परीक्षा झाझरा में कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आवेदकों का टेस्ट लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक झाझरा में स्थायी संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विकास कुमार सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को टेस्ट लेंगे। जबकि निरीक्षक आलोक कुमार बुधवार और शुक्रवार को आवेदकों की परीक्षा लेंगेे। गत 11 जनवरी को जारी शासनादेश के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

--
दो और चार पहिया वाहनों के टेस्ट भी झाझरा में होंगे
आरटीओ ने बताया कि जल्द ही दो और चार पहिया वाहनों के टेस्ट भी झाझरा में होंगे। आवेदकों को शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ में भटकना नहीं पड़ेगा। बताया कि शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आवेदकों को देना होगा शुल्क
भारी वाहनों के लाइसेंस के लिए चालकों को परीक्षण के दौरान आईडीटीआर की ओर से वाहन उपलब्ध कराने पर 200 रुपये और उस पर जीएसटी देना होगा। वहीं, परीक्षण के दौरान आवेदक द्वारा खुद का वाहन लाने पर 100 रुपये व जीएसटी की धनराशि देनी होगी।
--
आरटीओ में नहीं लगेगी लाइन
मौजूदा समय में आवेदकों को आरटीओ में लाइसेंस बनवाना पड़ता है। जिसके चलते यहां सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है। समय की बर्बादी से बचने के लिए आवेदक दलालों का सहारा लेते हैं। बदले में उन्हें सुविधा शुल्क भी देते हैं। आईडीटीआर में लाइसेंस बनने से आरटीओ में भीड़ कम होगी।
---
कोर्ट से स्टे की तैयारी में मोटर ट्रेनिंग सेंटर
व्यावसायिक वाहनों के लाइसेंस के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) झाझरा में टेस्ट के खिलाफ मोटर ट्रेनिंग सेंटर कोर्ट से स्टे लेने की तैयारी में हैं। पंकज मोटर ट्रेनिंग सेंटर, सूर्या मोटर ट्रेनिंग सेंटर, पैन्यूली मोटर ट्रेनिंग सेंटर तथा सागर मोटर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई है।

--
कोट ..
व्यावसायिक वाहन चालकों का लाइसेंस झाझरा में बनने से आरटीओ में काफी भीड़ कम हो जाएगी। बीते दिनों परिवहन सचिव ने आईडीटीआर में टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इससे व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी।
- डीसी पठोई, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed